भारत की टेस्ट टीम विभिन्न मैदानों पर जीत का जश्न मनाती हुई, भारत का टेस्ट क्रिकेट में दबदबा
Image Credit: Twitter (X)

विभिन्न स्थानों पर सर्वाधिक टेस्ट जीत, भारत ने इस सूची में रहा दबदबा

इंग्लैंड और इंडिया के बीच सचिन-एंडरसन ट्रॉफी चल रही है, जिसमे 1-1 से बराबर कर लिया है| भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड को 336 रन से हरा दिया है, जो इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी जीत है| भारत की कमान शुभमन गिल ने संभाल रखी है, जो बतोर कप्तान टेस्ट की पहले जीत है| एजबेस्टन में अभी तक शुभमन गिल के अलावा कोई भी दूसरा भारतीय कप्तान नहीं जीता है|

पिछले 58 साल की बात की जाए इंडिया ने 9 मैच में से पहली जीत हासिल कर ली है| एजबेस्टन के मैच में शुभमन गिल ने दोनों इनिंग में 430 रन बनाए है, जिसके पहली इनिंग में 269 रन और दूसरी इनिंग में 161 रन की पारी खेली है| इस मैच में भारत के तेज गेंदबाज आकाश दीप और मोहम्मद सिराज का भी एक अहम किरदार है| इस जीत के साथ भारत ने 60 स्थानों पर सर्वाधिक टेस्ट जीत हासिल का एक रिकॉर्ड बना लिया है|

 

विभिन्न स्थानों पर सर्वाधिक टेस्ट जीत

  • भारत – 60 जीत।
  • ऑस्ट्रेलिया – 58 जीत।
  • इंग्लैंड – 55 जीत।
  • वेस्टइंडीज – 50 जीत।
  • दक्षिण अफ्रीका – 49 जीत।

भारत का सबसे सफल स्थान एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई है, जहा भारत से सबसे ज्यादा मैच जीते है| इस सूची में ऑस्ट्रेलिया ज्यादा दूर नहीं है, जो सिर्फ दो मैच दूर है|

 

एमएस धोनी: भारत के घरेलू किले के वास्तुकार

भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक सफल कप्तान है, जो एक दिवसीय विश्व कप, टी20 विश्व कप, टी20 विश्व कप जीत चुके है| महेंद्र सिंह धोनी अपने शांत नेतृत्व शैली से भारत में काफी सफलता दिलवाई है, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट का नक्शा ही बदल दिया है| अगर हम टेस्ट की बात करे तो धोनी ने 60 मैच में कप्तानी की है, जिसमे 27 जीत, 18 हार और 15 ड्रॉ हुए है| भारत का रिकॉर्ड SENA देशो में कुछ ख़ास नहीं था, फिर विराट कोहली कप्तान बने|

 

विभिन्न स्थानों पर विराट कोहली की आक्रामकता और सामरिक प्रतिभा

विराट कोहली 2014 में टेस्ट के कप्तानी मिली, जिसके बाद भारत की टेस्ट टीम का नया युग आया सामने| विराट कोहली एक आक्रामकता मानसिकता और सामरिक प्रतिभा के बल से सिर्फ भारत में ही नहीं बाहर के देशों में जीतना सिखाया है| विराट कोहली ने 68 मैचों में कप्तानी की है, जिसमे 40 जीत, 17 हारे, 11 ड्रा किया है| विराट की कप्तानी में कई बड़ी जीत हासिल हुई हैं, जिसमें बीजीटी, इंग्लैंड सीरीज शामिल हैं।

 

इंडिया का अगला मैच

भारत का अगला मैच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में शुरू होने वाले है| इस मैच के लिए प्रशंसक को बहुत उत्साह है, जिसमे जसप्रीत बुमराह और जोफरा आर्चर की वापसी नज़र आ रही है| जसप्रीत बुमराह को कार्यभार की वजह से दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे| ब्रेंडन मैक्कुलम ने इंटरव्यू में कहा, “उम्मीद है कि इसमें थोड़ी अधिक गति, थोड़ा अधिक उछाल और शायद थोड़ा सा पार्श्व झुकाव होगा।” मैक्कुलम ने जोफरा आर्चर की वापसी को लेकर संकेत दिया है|

 

भारत की तीसरे टेस्ट की प्लेइंग XI:- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर/साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव/अर्शदीप सिंह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज और जसप्रित बुमराह।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *