भारत और इंग्लैंड का तीसरा मैच चल रहा है, जिसमे जसप्रीत बुमराह ने कहर ढाया हुआ है| जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ एक और 5 विकेट हॉल लिया गया है और जो अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ 4 बार 5 विकेट हॉल लिया हुआ है| जसप्रीत बुमराह ने 27 ओवर में 74 रन देकर 5 विकेट लिया है, वही पहले मैच में भी 5 विकेट हॉल लिया था|
टेस्ट क्रिकेट में विदेशों के किंग – बुमराह
- ऑस्ट्रेलिया – 64 विकेट (4 फ़ाइफ़र)
- इंग्लैंड – 47 विकेट (4 फ़ाइफ़र)
- घरेलू – 47 विकेट (2 फ़ाइफ़र)
- न्यूज़ीलैंड – 6 विकेट (0 फ़ाइफ़र)
- दक्षिण अफ़्रीका – 38 विकेट (3 फ़ाइफ़र)
- वेस्टइंडीज़ – 13 विकेट (2 फ़ाइफ़र)
जसप्रीत बुमराह का ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में पूरे प्रभुत्व नज़र आ रहा है| पिछले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी जसप्रीत बुमराह ने अकेले पूरी ऑस्ट्रेलिया टीम को परेशान करके रखा हुआ था| जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के साथ तीसरे मैच से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल 12 ले चुके है, जिसमे भारत के रविचंद्र आश्विन को पीछे छोड़ दिया है|

जसप्रित बुमराह ने क्या कहा, “मैं वास्तव में उस पर नियंत्रण नहीं रखता – जाहिर है मैं पैसे नहीं खोना चाहता क्योंकि मैं बहुत मेहनत करता हूं और बहुत सारे ओवर गेंदबाजी करता हूं इसलिए मैं कोई विवादास्पद बयान नहीं देना चाहता और मेरी मैच फीस नहीं कटनी चाहिए लेकिन कभी-कभी यह आपके पक्ष में हो जाता है, कभी-कभी हमें खराब गेंद मिलती है|”
Read More:- टेस्ट क्रिकेट में शीर्ष 5 सर्वाधिक शतकों की सूची, क्या जो रूट सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ देगा


Pingback: धीमी ओवर गति पर इंग्लैंड को झटका – जुर्माना और अंक कटे!